Tuesday, 20 September 2016

रूस ने दी दोस्ती की मिसाल

रूस ने पाकिस्तान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास रद्द किया। जिसे रूस ने मैत्री 2016 नाम दिया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुई आतंकी घटना के बाद यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। पाकिस्तान की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक स्थिति  का आकलन सभी देशों को है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अभी भी विकासशील होने के साथ ही साथ अपनी रोजमर्रा की आवश्कता के लिए अन्य देशों पर निर्भर है। अब वक़्त आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश एकजुट होकर पाकिस्तान को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं से, भारत के मित्र राष्ट्र रूस की तर्ज पर अपना हाथ पीछे खींच ले। इसके परिणामस्वरूप ही पाकिस्तान पुनः सही राह पर आ सकेगा।